Rahul Dravid के छोटे बेटे ने खेली तूफानी पारी, अन्वय ने केवल 100 गेंदों पर ही बना डाले 151 रन

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर राहुल द्रविड़ छोटा बेटा इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। 17 साल के अन्वय द्रविड़ ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक टीम की कप्तानी करते हुए तूफानी शतकीय पारी खेली है।

गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली।

इस पारी में अन्वय ने 20 चौके और 3 छक्के लगाए। इस पारी के दम पर कर्नाटक ने गुजरात के 358 रनों के बड़े लक्ष्य को 5 विकेट बाकी रहते ही आसानी से हासिल कर लिया। कर्नाटक के कप्तान अन्वय द्रविड़ ने ध्रुव कृष्ण के साथ तीसरे विकेट के लिए 204 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर दी।

अन्वय ने अनिकेत रेड्डी के साथ मिलकर भी चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ भी अन्वय ने केवल 41 गेंदों पर 85 रनों की तेज पारी खेली थी।

Leave a Comment