Pakistan Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Winner Prediction: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 20 सितंबर को खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जापान (Japan) के निश्शिन (Nisshin) स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Korogi Sports Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान महिला टीम ने क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड महिला टीम को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी. वहीं श्रीलंका महिला टीम ने मलेशिया महिला टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. फातिमा सना (Fatima Sana) और चमारी अथापथु (Chamari Athapaththu) की कप्तानी वाली दोनों टीमें अब फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Stats And Preview: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कल होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
पाकिस्तान महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों ने अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले शानदार अंदाज में जीते थे. पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में थाईलैंड को हराया था, जबकि श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से मात देकर दमदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिला हेड टू हेड (PAK W vs SL W Head To Head)
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने भी 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका. ऐसे में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है.
पाकिस्तान महिला टीम को शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, कप्तान फातिमा सना और टूबा हसन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं श्रीलंका महिला टीम के लिए चमारी अथापथु, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा और हसीनी परेरा अहम भूमिका निभा सकती हैं. गेंदबाजी में नशरा संधू और कविशा दिलहारी मुकाबले का रुख बदलने का दम रखती हैं.
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच संतुलित मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिन गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर करीब 105 रन रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
ये टीम मार सकती है बाजी (PAK W vs SL W 1st Semi-Final Match Winner Prediction)
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड बराबरी का है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखें तो श्रीलंका महिला टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. चमारी अथापथु शानदार लय में हैं और उन्होंने क्वार्टरफाइनल में 63 रनों की तेज पारी खेली थी. वहीं कविशा दिलहारी ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया था. दूसरी ओर पाकिस्तान के पास फातिमा सना, शावाल जुल्फिकार और टूबा हसन जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. हालांकि हालिया प्रदर्शन, बल्लेबाजी की गहराई और ऑलराउंड संतुलन को देखते हुए श्रीलंका महिला टीम के जीतने की संभावना अधिक दिखाई देती है.
श्रीलंका महिला टीम की जीत की संभावना: 55%
पाकिस्तान महिला टीम की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK W vs SL W 1st Semi-Final Playing Prediction)
पाकिस्तान महिला: शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा (विकेटकीपर), आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, आलिया रियाज, टूबा हसन, नशरा संधू, उम्म-ए-हानी, तस्मिया रुबाब, एमान नसीर.
श्रीलंका महिला: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, हसीनी परेरा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, रश्मिका सेववंडी, चमुदी प्रबोदा, सुगंदिका कुमारी, मिथाली अयोध्या.