PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट में चोट का नाटक करना पड़ा भारी, इमाम-उल-हक पर लग सकता है 2 साल का बैन

Imam-ul-Haq Can Face Two Year Ban: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर इमाम-उल-हक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर इंटरनेशनल क्रिकेट से 2 साल का बैन लग सकता है। उन पर आरोप है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोट का नाटक किया था।

यह टेस्ट मैच लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था, जिसे क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। इस मैच के लिए इमाम टीम में शामिल थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी पिंडली में चोट लग गई है। इस वजह से वह पहली और दूसरी, दोनों पारियों में बैटिंग करने नहीं आए। पहले दिन के खेल के बाद वह मैदान से बाहर ही रहे।

PCB ने इमाम के खिलाफ बिठाई जांच

इस बात को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को शक है कि इमाम ने जानबूझकर चोट का बहाना बनाया है। यह पहली बार नहीं है जब इमाम पर ऐसा आरोप लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 में जब पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड गई थी, तब भी इमाम ने ऐसा ही किया था। तब प्रैक्टिस के दौरान उनके पैर के अंगूठे में हल्की चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने डॉक्टरों से झूठ बोला और चोट को बहुत बड़ा बताकर दिखाया था। इसी वजह से PCB ने अब एक बड़ी जांच कमेटी बनाई है। अगर जांच में यह साबित हो गया कि इमाम ने सच में चोट का नाटक किया है, तो उन पर 2 साल तक क्रिकेट खेलने पर रोक लग सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर

रिजवान का करियर भी खतरे में

इस मामले में सिर्फ इमाम ही नहीं, बल्कि विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान का नाम भी आ रहा है। तीसरे टेस्ट से पहले PCB ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। इनमें इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और अली उस्मान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी वापस पाकिस्तान लौट आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि PCB रिजवान के खराब अनुशासन से नाराज है और उन पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। कहा जा रहा है कि रिजवान का पाकिस्तान टीम में करियर अब खत्म होने की कगार पर है। उन्हें जल्द टीम में वापस लिए जाने की उम्मीद बहुत कम है। रिजवान पहले पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कप्तान थे, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनकी खराब बल्लेबाजी और गलत शॉट खेलने की वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है।

Leave a Comment