NZ वनडे सीरीज के लिए फिर बदली टीम इंडिया, BCCI ने प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में आकिब नबी की एंट्री हुई है. BCCI ने एक बार फिर टीम इंडिया में बदलाव किया है. पहले जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को तीसरे और चौथे मैच के लिए ODI स्क्वाड में जगह दी गई थी.

अब नबी को पहले तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल किया गया है. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है. प्रसिद्ध चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

आकिब नबी ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में खेलकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पहले मैच में उन्होंने 84 रन लुटा दिए थे, फिर भी टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स ने उनमें भरोसा दिखाया है. बताते चलें कि शुभमन गिल और नीतीश कुमार रेड्डी आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे. टेस्ट सीरीज की तैयारी को ध्यान में रखते हुए गिल और नीतीश 13 नवंबर और 15 नवंबर का ODI मैच नहीं खेलेंगे.

पहले 3 ODI के लिए भारत का स्क्वाड: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, आकिब नबी

आखिरी 2 ODI के लिए भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

 

 

बेहतरीन फॉर्म में आकिब

वेस्टइंडीज के खिलाफ नबी का चाहे इंटरनेशनल डेब्यू बहुत अच्छा ना गया हो. मगर उसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए वापसी की. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट लिए और 32 रन भी बनाए. उसके बाद उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया. पहले अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 6 विकेट चटकाए और बल्ले से 43 रनों का योगदान दिया.

आकिब नबी का लिस्ट-ए रिकॉर्ड अच्छा रहा है. अब तक उन्होंने अपने वनडे करियर में 37 मैच खेलकर 56 विकेट चटकाए हैं और वह जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम एक शतक भी है.

Leave a Comment