ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के घातक तेज गेंदबाजों में शुमार मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में अपना नाम हमेशा के लिए अमर कर लिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर का 450वां विकेट हासिल किया.
(PHOTO CREDIT- PTI)

450 टेस्ट विकेट के ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचते ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा वो टेस्ट क्रिकेट में 450 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 10वें और ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

इस मैच से पहले मिचेल स्टार्क को इस जादुई आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 2 विकेट की दरकार थी, जिसे उन्होंने मैच के तीसरे दिन शानदार अंदाज में पूरा कर लिया. स्टार्क ने अब तक खेले 109 टेस्ट मैचों में लगभग 26 की औसत से 450 विकेट पूरे किए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मिचेल स्टार्क अब तक के सबसे सफल तेज गेंदबाजों की कतार में और आगे निकल चुके हैं. उनसे आगे सिर्फ शेन वॉर्न (708 विकेट), नाथन लियोन (573 विकेट) और ग्लेन मैक्ग्रा (563 विकेट) ही मौजूद हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

गेंदों के हिसाब से मिचेल स्टार्क दुनिया में सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. स्टार्क ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ 20577 गेंदें फेंकी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व दिग्गज महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 450 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए 23474 गेंदें ली थीं. (PHOTO CREDIT- PTI)