Ishan Kishan: कप्तान हो तो ईशान किशन जैसा, नहीं हारे एक भी मैच, ये है हैरतअंगेज सच

शान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई. सेंट्रल जोन को सेमीफाइनल में हराने के बाद ईशान किशन का एक कमाल का रिकॉर्ड सामने आया है. (PC-PTI)

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ईशान किशन आजतक कोई फर्स्ट क्लास मैच बतौर कप्तान नहीं हारे हैं.

ये खिलाड़ी पिछले 8 सालों से फर्स्ट क्लास मैचों में कप्तानी कर रहा है और उनके नाम एक भी हार नहीं है. (PC-PTI)

पिछले 8 सालों में ईशान किशन ने 15 फर्स्ट क्लास मैचों में कप्तानी की है और वो एक भी मैच नहीं हारे हैं. उन्हें 8 जीत हासिल हुई हैं और 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. (PC-PTI)

ईशान किशन ने साल 2018 में फर्स्ट क्लास मैच में कप्तानी की थी. असम के खिलाफ हुए इस मुकाबले को झारखंड ने ड्रॉ खेला था. इसके बाद हरियाणा के खिलाफ उन्हें पहली जीत मिली. (PC-PTI)

ईस्ट जोन को जीत दिलाने में ईशान किशन का अहम रोल रहा. इस खिलाड़ी ने 41 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने भी दूसरी पारी में 40 रनों की पारी खेली. पहली पारी में वो महज 7 रनों से शतक से चूक गए थे. उन्होंने 93 रन बनाए थे.

Leave a Comment