Irani Cup 2026: स्मरण रविचंद्रन ने टेलेंडर के साथ मिलकर ठोका शतक, रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर को प्रेशर में डाला

श्रीनगर: ईरानी कप 2026 में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू कश्मीर को प्रेशर में ला दिया है। पहले दो दिन तक मेजबान टीम हावी थी लेकिन तीसरे दिन के आखिरी सेशन में स्मरण रविचंद्रन ने कहानी को पूरी तरह पलट दिया।

दूसरी पारी में 197 रनों पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपना 8वां विकेट खो दिया। टीम के पास 156 रनों की ही बढ़त थी। यहां से कर्नाटक के रविचंद्रन स्मरण ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर टीम को स्टंप तक 8 विकेट पर 306 रनों तक पहुंचा दिया है।

स्मरण रविचंद्रन 126 रन बना चुके

तीसरे दिन के स्टंप के समय रविचंद्रन स्मरण 126 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे। उन्होंने सिर्फ 131 गेंदों का सामना किया और 15 चौकों के अलावा 5 छक्के मार चुके हैं। 9वें विकेट के लिए मुकेश चौधरी के सात वह 109 रनों की साझेदारी बना चुकी हैं। इसमें मुकेश ने सिर्फ 9 रनों का योगदान दिया है। दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की बढ़त 265 रनों की हो चुकी है।

तीसरे दिन सुदीप कुमार घरमी के रूप में रेस्ट ऑफ इंडिया को पहला झटका लगा। उन्होंने 33 रन बनाए। वहीं ओपनर सनत सांगवान ने अर्धशतक लगाया और 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 128 पर दो विकेट से टीम का स्कोर 131 पर 5 विकेट हो गया। सरफराज खान खाता भी नहीं खोल पाए। सारांश जैन ने 25 जबकि मानव सुथार ने 16 रनों का योगदान दिया। जम्मू कश्मीर की तरफ से उमर नजीर मीर और सलील लोहरा ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं सुनील कुमार और लोन नासिर मुजफ्फर ने 1-1 विकेट चटकाए।

कप्तान ऋषभ पंत बीमार पड़े

 की कप्तानी कर रहे हैं। पंत दूसरी पारी में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्हें तेज बुखार हो गया है और इसी वजह से अपने निर्धारित स्थान पर बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए। वह 18 गेंदों तक क्रीज पर रहे और 8 रन बनाकर आउट हो गए।

Leave a Comment