IPL 2027: किसे रिटेन करेंगे और किसे रिलीज? BCCI ने बढ़ाई डेडलाइन, अचानक क्यों लिया ये फैसला

IPL 2027 Retention Deadline: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2027 के लिए प्लेयर्स को रिटेन करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजियों को रिटेंशन लिस्ट जारी करने के लिए 2 दिन का ज्यादा समय मिल गया है.

अब IPL फ्रेंचाइजियां 17 नवंबर तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकती हैं. बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों को इसकी जानकारी दे दी है. इससे पहले यह डेडलाइन 15 नवंबर तय की गई थी. हालांकि अब BCCI ने रिटेंशन लिस्ट जारी करने की डेट 2 दिन आगे बढ़ा दी है, लेकिन मिनी ऑक्शन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर BCCI ने अचानक IPL रिटेंशन की तारीख आगे क्यों बढ़ा दी? जानें क्या है वजह…

क्यों बढ़ाई गई रिटेंशन की तारीख?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL रिटेंशन की तारीख बढ़ाने के पीछे की वजह भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज है. दरअसल, अभी भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है, जो 15 नवंबर तक खेली जाएगी. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा. ऐसे में कई टीमों के खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के सदस्य सीरीज में बिजी रहेंगे. इसकी वजह से BCCI ने सभी टीमों को अपनी रिटेंशन प्रोसेस पूरी करने के लिए 2 और दिन दिए हैं.

कब होगा IPL 2027 का ऑक्शन?

रिटेंशन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है, लेकिन ऑक्शन की डेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित की जाएगी. इसका मतलब है कि सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करने के लिए करीब 1 महीने का समय मिलेगी.

बता दें कि रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी. इससे जरूरत के आधार पर सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर सकेंगी, जिन्हें वो ऑक्शन में खरीदना चाहते हैं. रजिस्टर करने वाले सभी प्लेयर्स को नीलामी पूल में शामिल नहीं किया जाएगा. छंटनी के बाद अंतिम लिस्ट सामने आएगी, जिसमें शामिल खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी.

 

ट्रेड विंडो कब तक खुली रहेगी?

IPL 2027 के रिटेंशन के साथ ही ट्रेड विंडो भी खुली हुई है. ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों के ट्रेड डील की चर्चा हो रही है. खासकर हार्दिक पांड्या के ट्रेड डील को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि IPL 2027 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की बजाय किसी दूसरी टीम से खेलते दिखाई देंगे.

Leave a Comment