India Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, Women’s Asia Cup 2026 9th Match Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला आज यानी 05 सितंबर को खेला जा रहा है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. लगातार दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई में जीत का सिलसिला बनाए रखना चाहेगी. वहीं फातिमा सना (Fatima Sana) की कमान वाली पाकिस्तान महिला टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के इरादे से मैदान में उतरी है. India Women vs Pakistan Women Asia Cup 2026 9th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला महामुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 03 मैचों में सफलता मिली है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा रहेगा.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम में मुनीबा अली, गुल फिरोज़ा, आयशा ज़फ़र और फातिमा सना जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. गेंदबाजी में नशरा संधू, सादिया इकबाल और तुबा हसन भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं.
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. शवाल जुल्फिकार ने 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर समेट दिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान महिला टीम 18.1 ओवर में 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान महिला टीम की तरफ से शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए. उन्होंने 14 गेंदों में 3 चौके लगाए. उनके अलावा मुनीबा अली ने 13 और तुबा हसन ने 9 रन बनाए.
दूसरी तरफ, भारतीय महिला टीम को पहली सफलता शेफाली वर्मा ने दिलाई. भारतीय महिला टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके. इनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट हासिल किया. भारतीय महिला टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 56 रन बनाने हैं.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान महिला की बल्लेबाजी: 55/10, 18.1 ओवर (शवाल जुल्फिकार 14 रन, मुनीबा अली 13 रन, तुबा हसन 9 रन, उम्म-ए-हानी 6 रन, एयमान फातिमा 5 रन ,सदफ शमास 3 रन, आयशा जफर 2 रन, गुल फिरोजा 0 रन, फातिमा सना 0 रन, नशरा संधू 0 रन, सादिया इकबाल 0* रन.)
भारतीय महिला की गेंदबाजी: श्री चरणी 3 विकेट), प्रेमा रावत 3 विकेट, दीप्ति शर्मा 2 विकेट, शेफाली वर्मा 1 विकेट.