India National Cricket Team vs West Indies Cricket Team ODI Stats: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेलते नजर आएंगे. अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रहीं हैं.
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2023 में खेली गई थी. उस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडियाआगामी सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन करना चाहेगी. आइए इन दोनों टीमों के बीच वनडे क्रिकेट के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs WI ODI Head To Head)
वनडे क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच अब तक 142 मुकाबले खेले गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान टीम इंडिया ने 72 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, वेस्टइंडीज को 64 मुकाबलों में जीत मिली है. चार मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि दो मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं. दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी 5 वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया को चार मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है.
साल 2002 से भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती वेस्टइंडीज
दोनों टीमें कुल 24 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं. इनमें से 16 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं, जबकि 8 सीरीज वेस्टइंडीज ने अपने नाम की हैं. दोनों टीमों के बीच एक भी वनडे सीरीज ड्रॉ नहीं रही. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 वनडे सीरीज खेली गई हैं. टीम इंडिया ने 9 सीरीज जीती हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 4 में जीत मिली है. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत में साल 2002 में वनडे सीरीज जीती थी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया तांडव
वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 पारियों में 66.05 की औसत के साथ 2,261 रनबनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से नौ शतक निकल चुके हैं. विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 पारियों में 57.6 की औसत से 1,613 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने तीन शानदार शतक जड़ें हैं. गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने 32 मैचों में 29.88 की औसत से 44 विकेट लिए हैं. वहीं, कुलदीप यादव ने 19 मैचों में 21.51 की औसत से 33 विकेट चटकाए हैं.
टीम इंडिया के खिलाफ इन वेस्टइंडीज खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन डेसमंड हेन्स ने बनाए हैं. डेसमंड हेन्स के बल्ले से 36 पारियों में 42.4 की औसत से 1,357 रन निकले हैं. एक्टिव बल्लेबाजों में शाई होप ने 26 मैचों में 47.04 की औसत से 988 रन बनाए हैं. इस दौरान शाई होप ने तीन शतक लगाया है. गेंदबाजी में कर्टनी वॉल्श ने सबसे ज्यादा 38 पारियों में 24.15 की औसत से 44 विकेट लिए हैं. एक्टिव गेंदबाजों में जेसन होल्डर के नाम 26 मैच में 23 विकेट है.