India vs Sri Lanka Live Score, 2nd Test, Day4: कोलंबो में चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म, श्रीलंका 16 रन आगे

India vs Sri Lanka Live Score, Aaj Ka 2nd Test Match, Day 4 Updates in Hindi: कोलंबो टेस्ट का आज चौथा दिन है, जहां श्रीलंका की टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की नुमाइश की है.

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में पार्टनरशिप की, जिसका असर उनके स्कोर बोर्ड पर नजर आया है.

कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन क्यों है खास?

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका का फॉलोऑन टलेगा या नहीं, इस पर तो सबकी निगाहें होंगी ही. उसके अलावा निगाहें सोनल दिनुषा पर भी होंगी, जो अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 15 रन दूर हैं. सिर्फ शतक को लेकर ही नहीं, चौथे दिन श्रीलंका का फॉलोऑन टालने के मकसद से भी सोनल दिनुषा की अहमियत बढ़ जाती है. सीधे शब्दों में कहें तो वो श्रीलंका पर मंडरा रहे फॉलोऑन के खतरे को टालने की इकलौती उम्मीद हैं.

कोलंबो टेस्ट का हाल

कोलंबो टेस्ट की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी. उसके बाद श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 268 रन बना लिए और वो अब भी पहली पारी में भारत के स्कोर से 238 रन पीछे हैं. अब श्रीलंका की टीम चौथे दिन अपने उसी स्कोर से आगे खेलेगी.

Leave a Comment