IND W vs PAK W Live: भारत की भी खराब शुरुआत, 29वां पर गंवाए तीसरा विकेट

IND W vs PAK W Live: महिला एशिया कप 2026 में भारत पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया है.

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में थाईलैंड हॉन्गकॉन्ग चाइना को बड़े रनों के अंतर से हराया था. अब भारतीय टीम की नजर पाकिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी. वहीं पाकिस्तान की बात करें तो उसने अब तक एक मुकाबला खेला है, जिसमें उसने जीत दर्ज की है. ऐसे में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना टीम इंडिया को हराना चाहेंगी, लेकिन टीम इंडिया को हराना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा. भारतीय महिला टीम के सामने पाकिस्तान की महिला टीम कहीं भी नहीं टिकती है.

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टीम के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 7:30 बजे होगा. मैदान पर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना भारत की कप्तान हमप्रीत कौर मैदान पर उतरेंगी. इसके बाद 8 बजे से मैच शुरु होगा. फैंस को आज एक रोमांचक मैच की उम्मीद होगी. इस मैच की पल-पल की अपडेट के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़े रहिए…

Leave a Comment