IND W vs BAN W Asian Games Live Streaming: कब और कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs BAN W Asian Games Semi-Final Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में दमदार आगाज किया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान को हाराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

ओपनर शेफाली वर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन और बायें हाथ की स्पिनर श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। अब भारत का सामना 20 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा पारी है। दोनों देशों के बीच 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। वहीं, बांग्लादेश के हाथ 3 जीत लगी है। हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रन से मात दी है।

एशियन गेम्स में भी हो चुकी है भिड़ंत

वहीं, एशियन गेम्स 2022 (2023 में खेला गया) में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी थी। कुल मिलाकर बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा है। हालांकि, फिर भी भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि, बांग्लादेश पलटवार करना जानती है।

भारत बनाम बांग्लादेश एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी- (India Women vs Bangladesh Women Asia Games Semi Final Live Streaming)

कब खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मैच?

भारत बनाम बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मैच 20 सिंतबर, रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मैच?

भारत बनाम बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन, जापान में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मैच?

भारत बनाम बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं भारत बनाम बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?

भारतीय क्रिकेट फैंस भारत बनाम बांग्लादेश महिला एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल मैच के लाइव प्रसारण का आनंद सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। वहीं, सोनी लिव एप और वेब साइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग प्रसारित की जाएगी।

Leave a Comment