नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर इतिहास रचने के करीब हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में उनके पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने से सिर्फ 53 रन दूर हैं। अगर दूसरे मैच में वह 53 रन बना लेते हैं तो सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन
सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह मुकाम 1164 गेंदों में हासिल किया था। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1283 गेंदों में 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को आसानी से अपने नाम कर सकते हैं।
अभिषेक शर्मा का इस फॉर्मेट में जवाब नहीं
2024 में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 997 गेंदों का सामना करते हुए 1947 रन बनाए हैं। अगर अभिषेक अगली 166 गेंदों के भीतर 53 रन बना लेते हैं, तो भी वह सूर्यकुमार को पीछे छोड़ देंगे। अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 195.29 का है। वह अब तक 135 छक्के और तीन शतक भी लगा चुके हैं। पिछले महीने ही अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ जड़कर इतिहास रचा था। यह किसी भारतीय बल्लेबाज का इस फॉर्मेट में सबसे तेज शतक रहा।
रांची में होगा दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की मदद से आसानी से अपने नाम कर लिया था। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।