वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को यानी आज खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले वनडे में किस प्लेइंग इलेवन को लेकर मैदान पर उतरेगी, उसको लेकर बातें शुरु हो गई है। कई रिपोर्ट्स में ये भी बातें सामने आई है कि गौतम गंभीर अब यशस्वी जायसवाल को वनडे में ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते हैं जिसके तहत ओपनिंग की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है।
यदि ऐसा हुआ तो भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को मिल सकती है और नंबर 3 पर शुभमन गिल खेल सकते हैं ,ऐसा हुआ तो फिर विराट कोहली की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जाएगा और वह नंबर 4 पर बैटिंग कर सकते हैं। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या कोहली अपनी बल्लेबाजी क्रम से बदलाव को लेकर निश्चित हैं।
जडेजा की वापसी
टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा की वापसी भी तय है। उनकी स्पिन और बल्लेबाजी दोनों भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इसके अलावा भारत के गेंदबाजी विभाग की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है। स्पिन में कुलदीप यादव हैं हीं।
पहले ODI में भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
पिच का हाल
ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ने पहले दो वनडे मैचों की मेजबानी की है। यहां तेज गेंदबाजों के लिए मदद देखने को मिली है। वैसे, रविवार को तिरुअनंतपुरम में बारिश की भी संभावना है।