IND vs WI: गिल-रोहित ओपनर, यशस्वी नंबर 4, ऋतुराज 5वें पर; पूर्व क्रिकेटर ने पहले वनडे के लिए चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का पहले ही चयन हो चुका है। श्रेयस अय्यर, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेलेंगे।

 इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने साफतौर पर अपनी प्लेइंग 11 बताई है। कैफ के मुताबिक जायसवाल और ऋतुराज दोनों को प्लेइंग 11 में खिलाया जा सकता है। दरअसल इशान किशन और श्रेयस अय्यर दोनों नहीं हैं। ऐसे में दोनों की जगह पूरी करने के लिए दोनों को टीम में मौका देने की बात मोहम्मद कैफ ने कही है।

इसमें पेंच यह फंसता है कि यशस्वी जायसवाल एक सलामी बल्लेबाज हैं तो वह मध्यक्रम में कैसे खेलेंगे? इसका जवाब भी मोहम्मद कैफ ने साफतौर पर दिया है। उन्होंने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ भी ओपनर हैं। इशान किशन ने भी हमेशा ओपनिंग की थी। अब वह नंबर 4 पर खेलते हैं। टी20 में नंबर 3 पर खेलते हैं, तो साफतौर पर उन्होंने कहा कि टीम में जगह बनानी है तो हर पोजिशन पर खेलने की क्षमता होनी चाहिए।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण तो केएल राहुल हैं, जिन्होंने टेस्ट हो, वनडे हो या टी20 हर फॉर्मेट में ओपनिंग की थी। उसके बाद कई बार उनकी पोजिशन बदली। अब वह 2023 वर्ल्ड कप से लगातार भारत के लिए मध्यक्रम में वनडे क्रिकेट खेलते हैं, जबकि टेस्ट टीम के वह और यशस्वी जायसवाल ओपनर हैं। रोहित शर्मा भी पहले मध्यक्रम में खेलते थे।

मोहम्मद कैफ ने पहले वनडे के लिए बताई भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी/गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, नितीश कुमार रेड्डी की जगह आप एक ऐसा अतिरिक्त पेसर खिला सकते हैं जो अंत में बल्ले से कुछ रन भी बना सकता है। गुरनूर बराड़ ने अब तक वह क्षमता दिखाई है। ऐसे में रेड्डी की जगह वह बतौर तीसरे तेज गेंदबाज खेल सकते हैं। वहीं मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, आकिब नबी दार, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 27 सितंबर 2026, तिरुवनंतपुरम (दोपहर 2 बजे IST)
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026, गुवाहाटी (दोपहर 2 बजे IST)
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026, न्यू चंडीगढ़ (दोपहर 2 बजे IST)

रोहित-गिल ओपनर, ऋतुराज-नितीश IN, यशस्वी-नमन धीर OUT; पूर्व खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। इस टीम में उन्होंने यशस्वी, नमन धीर, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी।

Leave a Comment