IND vs WI 5th T20I Live Updates: अभिषेक शर्मा पहले ओवर में ही ढेर, छक्का लगाकर हुए आउट

India vs West Indies 5th T20I Live and Updates: क्या भारतीय टीम का टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला जारी रहेगा? या फिर कई महीनों से चला आ रहा शानदार सफर थम जाएगा? इसका फैसला आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो जाएगा, जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी20 मैच शुरू होगा.

ये रोमांचक सीरीज अभी तक बराबरी की साबित हुई है, जहां वेस्टइंडीज ने वापसी करते हुए 2-2 से बराबरी कर ली. अब बेंगलुरु में आज निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है. कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के सामने साख बचाने की चुनौती है. वहीं शे होप के पास वेस्टइंडीज का सालों से चला आ रहा इंतजार खत्म करने का मौका है.

IND vs WI 5th T20I Playing 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज़: शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पावेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेस, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ

Leave a Comment