IND vs WI 5th T20I Cricket Match LIVE Streaming: भारत-वेस्टइंडीज 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 की बराबरी पर है।
ऐसे में भारतीय टीम की घरेलू सरजमीं पर फरवरी 2019 से चली आ रही बादशाहत पर खतरा है। मैच पर बारिश का साया है। मैच से एक दिन पहले बेंगलुरु में बारिश हुई। शनिवार को मैच के 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
चिन्नास्वामी में आखिरी बार 2023/24 सीजन में टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए थे। दो बिल्कुल अलग तरह के मुकाबले देखने को मिले। दिसंबर 2023 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 160 रनों का बचाव किया, जबकि एक महीने बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 212 रन बनाने के बावजूद उन्हें जीत हासिल करने के लिए दो सुपर ओवर की जरूरत पड़ी।
दूसरी बैटिंग करने वाली टीमों का पलड़ा भारी
पिछले दो सीजन के आईपीएल मैचों में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को ‘शॉर्ट-ऑफ-ए-गुड-लेंथ’ गेंदों से काफी मदद मिली, जबकि बाद में बल्लेबाजी के लिए हालात आसान हो गए। 2025 के बाद से यहां खेले गए 10 आईपीएल मैचों में से 7 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। उम्मीद है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा। यहां भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी दी गई है।
भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच शनिवार, 17 अक्टूबर को है।
भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच का टॉस कब होगा?
भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।
भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।
भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैचकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैचका लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
बेंगलुरु में बारिश का साया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का डिसाइडर मैच बेंगलुरु में होना है, लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और अब इस पर ड्रॉ होने का खतरा बना हुआ है।