IND vs WI 2nd T20I Highlights in Hindi: भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज (9 अक्टूबर) रांची में खेला गया. इस मैच में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने इतिहास रच दिया. वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है.
बता दें कि विंडीज ने 9 गेंद पहले ही 250 रनों का लक्ष्य चेज कर लिया. वेस्टइंडीज की लक्ष्य का पीछा करते हुए ये सबसे बड़ी जीत है. विंडीज के कप्तान शे होप ने 45 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर मैच जिताया. भारतीय गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेरंग दिखे. सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. हालांकि मयंक यादव ने शुरूआत में ही तीन विकेट ले लिए थे. वहीं कुलदीप यादव को एक सफलता मिली. बाकी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाएं. वहीं, भारत की ओर संजू सैमसन ने सर्वाधिक 82 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 43 रन बनाए. जबकि श्रेयस अय्यर ने 40 रन तिलक वर्मा ने 44 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 3 विकेट लिए.
भारत वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
भारतीय टीम:- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज टीम:- शाई होप, कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, अमीर जांगू क्वेंटिन सैम्पसन.