IND vs WI 2nd T20I Match Timing Today 9 October 2026: टीम इंडिया और मेहमान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच जारी 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में भारत के पक्ष में रहा था।
उस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम 171 रन पर ऑल-आउट हो गई थी। जवाब में उतरी टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की, खासतौर पर कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने, जिनके बल्ले से उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक निकला। अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को सिर्फ 14.4 ओवर में 8 विकेट से बड़ी जीत दिला दी। इसी के साथ अब टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप को दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों का कोई ना कोई तोड़ निकालना ही होगा।
अब कैसे हैं भारत-वेस्टइंडीज के टी20 में आंकड़ेः भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच पहले आपको बताते हैं कि आंकड़ों में दोनों टीमों की ताजा स्थिति क्या है। अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 32 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें 21 मुकाबलों में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराया है। वहीं, वेस्टइंडीज टी20 टीम 10 मैचों में ही भारत को हरा पाई है। एक मैच बेनतीजा रहा था। भारतीय जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों की बात करें तो यहां अब तक इन दोनों टीमों के बीच 12 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें मौजूदा सीरीज का पहला मैच भी शामिल है। इनमें 10 मैच मेजबान भारत ने जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 2 मुकाबले जीत सका है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where IND vs WI 2nd T20 Match Will Be Played)
| कौन सा मुकाबला | कहां होगा मैच | मैच का समय |
| भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 | रांची (JSCA स्टेडियम) | शाम 7:00 बजे से शुरू |
क्या टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव?
इस मैच में सभी फैंस की नजरें टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाजों पर टिकी होंगी, कि आखिर प्लेइंग-11 में इस बार संजू सैमसन (Sanju Samson) की जगह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका मिलता है या नहीं। दरअसल, संजू ने पिछली चार टी20 पारियों में कुल 29 रन ही बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 11 रन की पारी रहा है। ऐसे में शायद यही वो मौका होगा जब वैभव सूर्यवंशी को आजमाया जा सकता है और संजू को आराम दिया जाए। टीम प्रबंधन इस पर क्या फैसला लेगा ये तो टॉस के बाद ही प्लेइंग-11 में पता चल सकेगा।
वेस्टइंडीज और भारत की टी20 टीमें (West Indies And India Full T20I Squads)
टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, नमन धीर, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी।
वेस्टइंडीज टी20 टीम: शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर और अकील हुसैन।