IND vs WI 2nd ODI LIVE: वेस्टइंडीज की आंधी में भारत का तूफान, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने बढ़ाए जीत की ओर कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बारसपरा स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। विंडीज से मिले 406 रनों के जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने भी काउंटर अटैक कर दिया है।

ओपनर बल्लेबाज रोहि्त शर्मा और शुभमन गिल ने दमदार शतक ठोका है।

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने 62 गेंदों पर ही सेंचुरी पूरी कर ली। गिल ने अपना शतक पूरा करने के लिए 10 चौके और 5 छक्के जड़े हैं। वह अभी 164 रनों पर नाबाद है। टीम इंडिया ने जीत ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

रोहित के 12 हजार रन पूरे

वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 73 रन पूरे करते ही वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन का आंकड़ा छू लिया और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 101 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। इस उपलब्धि के साथ वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ खास क्लब में शामिल हो गए।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज…

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18426

विराट कोहली (भारत) – 15080

कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14234

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13704

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13430

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 12650

रोहित शर्मा (भारत) – 12000

गिल के भारत में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे

दूसरी ओर, कप्तान शुभमन गिल ने भारत में सबसे तेज 2000 वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गिल ने यह उपलब्धि महज 33 पारियों में हासिल की, जबकि इससे पहले भारत में सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने का रिकॉर्ड 36 पारियों का था।

विंडीज ने बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

इससे पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद मेहमान टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405 रनों का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर लगाया था। यह स्कोर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शतक ठोका। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए थे।

गुवाहाटी में तोड़ा 389 का रिकॉर्ड

अगर वनडे इतिहास में विंडीज के सबसे बड़े स्कोर की बात करे तो यह अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले विंडीज ने साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसे उन्होंने अब गुवाहाटी में तोड़ दिया गया।

वेस्टइंडीज के वनडे में सबसे बड़े स्कोर…

405 रन बनाम भारत, 2026

389 बनाम इंग्लैंड, 2019

385/7 बनाम आयरलैंड, 2025

381/3 बनाम आयरलैंड 2019

Leave a Comment