Ind vs SL Live Score, 2nd Test Day 5: कोलंबो टेस्ट नहीं जीत सकी टीम इंडिया, 1-0 से सीरीज पर किया कब्जा

India vs Sri Lanka, Aaj Ka 2nd Test Match, Day 5 Updates in Hindi: कोलंबो टेस्ट का आज 5वां यानी कि नतीजे का दिन है. टेस्ट मैच कौन जीतेगा या ये टेस्ट ड्रॉ होगा? इन सारे सवालों के जवाब आज के खेल में मिलते दिखेंगे.

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 16 रन की बढ़त बना ली थी. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 6 विकेट पर 229 रन बना लिए थे. भारत को पहली पारी में 213 रन की बढ़त हासिल हुई थी.

जब तक सोनल का बल्ला चलेगा, श्रीलंका के लिए अच्छा रहेगा

5वें दिन भारत की कोशिश श्रीलंका की दूसरी पारी में बाकी बचे 4 विकेटों को जल्दी समेटने की होगी. श्रीलंका के नजरिए से अच्छी बात ये है कि सोनल दिनुषा अभी भी क्रीज पर हैं, जो धमाकेदार फॉर्म में हैं और सीरीज में इससे पहले खेली 3 पारियों में 2 शतक जड़ चुके हैं. ऐसे में जितनी देर सोनल खेलेंगे, उतना श्रीलंका के लिए अच्छा रहेगा.

भारत को जल्दी समेटने होंगे श्रीलंका के बचे विकेट

दूसरी ओर टीम इंडिया के गेंदबाज श्रीलंका के विकेट चटकाने की ताक में होंगे. दूसरी पारी में भारत के पांचों गेंदबाजों ने चौथे दिन कम से कम एक विकेट हासिल किया. मानव सुथार को सिर्फ 2 विकेट मिला. अब 5वें दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के बचे 4 विकेट जितनी जल्दी समेंटेंगे, टीम के लिए उतना अच्छा रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कोलंबो में मौसम भी अपना रंग दिखाता दिख रहा है.

Leave a Comment