पाकिस्तान के खिलाफ ये 2 खिलाड़ी रहे अनलकी
अक्षर पटेल: अक्षर पटेल का पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी रिकॉर्ड बहुत मजबूत नहीं रहा है. हालांकि गेंदबाजी में वह काफी उपयोगी साबित हुए हैं. एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए और सिर्फ 8 रन दिए. फाइनल में उनकी भूमिका गेंद और बल्ले दोनों से अहम हो सकती है.
संजू सैमसन: सैमसन के मामले में कहानी थोड़ी अलग है. पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. लेकिन संजू सैमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल पारियों में 18.50 की औसत और 97.40 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए हैं.
ये 3 खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ बन सकते हैं लकी
ईशान किशन: ईशान इस समय सबसे खास नाम हैं. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेली थी. इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रहा. एशियन गेम्स सेमीफाइनल में भी ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन बनाकर भारत को 169/7 तक पहुंचाया.
तिलक वर्मा: तिलक वर्मा भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अहम खिलाड़ियों में हैं. 2025 एशिया कप फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाए थे. मौजूदा एशियन गेम्स टीम में वह उपकप्तान भी हैं, इसलिए फाइनल में उन पर खास नजर रहेगी.
शिवम दुबे: दुबे का भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा टी20 रिकॉर्ड रहा है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों पर 27 रन बनाए थे. उनके पास गेंदबाजी से भी योगदान देने की क्षमता है, जिससे फाइनल में वह भारत के लिए उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.