IND vs NZ : हार के बाद पांचवें टी20 में बदल जाएंगे टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कोच ने बताया किन दो खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

IND vs NZ : भारत न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के अब तक 4 मुकाबले हुए हैं. अभी सीरीज 3-1 पर है, इंडियन क्रिकेट टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है.

अब इस सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला भारत न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज का अंत 3-2 से करना चाहेगी. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज को 4-1 से जीतने का सपना लेकर पांचवें मुकाबले में उतरेगी. भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले चौथे मैच में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने 260 रनों का लक्ष्य मेहनाम टीम को दिया उन्हें 172 पर आउट कर 87 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर सीरीज में शानदार वापसी की.

अब भारत न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच 1 नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला गया था. इस मैच की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. तो आइए उससे पहले जानते हैं कि, पांचवें टी20 मैच के लिए हार के बाद क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव होगा. टीम में कितने खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

 

 

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बदलवा

दरअसल, भारत के स्पिन-बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि, रिस्ट-स्पिनर वरुण चक्रवर्ती कुलदीप यादव जिन्हें अब तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है उन्हें मौका दिया जा सकता है. ऐसे में भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में कुलदीप यादव वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है. वहीं टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी एक बार फिर मौका मिलने की फैंस को उम्मीद होगी.

भारत स्पिन बॉलिंक कौच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, मुझे लगता है कि सबसे अहम बात यह है कि वे खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. टीम कॉम्बिनेशन की जरूरतों को देखते हुए यह समझना जरूरी है कि शायद उन्हें मौका न भी मिले. वे इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं. वे पर्दे के पीछे लगातार मेहनत करते रहते हैं. जब भी जरूरत पड़ेगी, वे पूरी तरह तैयार रहेंगे. मुझे लगता है कि बस उन्हें मौका देने की बात है. उम्मीद है कि अगले मैच आने वाले वनडे मैचों में उन्हें मौके जरूर मिलेंगे’.

 

 

बहुतुले ने आगे कहा कि, ‘हम हैमिल्टन पहुंचने के बाद तय करेंगे. पिच, मैदान के आकार वहां के हालात को देखने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2028 न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए टीम चाहती है कि उसके स्पिनर आक्रामक अंदाज में गेंदबाजी करें. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मैच की परिस्थितियों पिच के हिसाब से रणनीति में बदलाव किया जा सकता है’.

Leave a Comment