India vs New Zealand 1st T20 Match Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैग्ले ओवल में खेला जाएगा।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो कप्तान श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह साफ है कि वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर से बेंच पर ही इंतजार करना पड़ सकता है।
भारतीय टीम अपने विश्व विजेता ओपनर्स अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही उतरती नजर आ सकती है। वहीं चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार फिर से भारत की जर्सी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी फिट होकर टीम में लौटे हैं। अक्षर पटेल भी टीम के साथ हैं, ऐसे में कुलदीप यादव की जगह बनना मुश्किल नजर आ रहा है।
अब देखना यह होगा कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड में प्रिंस यादव के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरती है या फिर स्पिनर वरुण को मौका मिलता है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे दोनों में से कोई एक खेलता है या दोनों खेलेंगे, यह भी देखने वाली बात होगी।
पहली बार न्यूजीलैंड में खेलेंगे अभिषेक, तिलक समेत कई बल्लेबाज
भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज पहले न्यूजीलैंड में टी20 खेल चुके हैं जिनमें कप्तान अय्यर, इशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे शामिल हैं। अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी भले ही आक्रामक पारियां खेलने में माहिर हों लेकिन यहां की तेज और उछालभरी पिचों पर उन्हें ढलने में समय लग सकता है।
अय्यर की कप्तानी की शुरुआत आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ पराजय के साथ हुई और अब उनके सामने खुद को कठिन परिस्थितियों में साबित करने की चुनौती होगी। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला ड्रॉ खेली थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/प्रिंस यादव।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल? शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार , वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनेर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कोन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन , जाक फोकेस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।
‘वैभव सूर्यवंशी को भारतीय प्लेइंग 11 में नहीं मिलेगी जगह’, कप्तान श्रेयस अय्यर ने कर दिया साफ
वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं इसके बारे में श्रेयस अय्यर ने साफ तौर पर बताया।