वेलिंगटन टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बैटिंग कर भारत को रिकॉर्डतोड़ जीत दिलाई थी लेकिन अगले ही मैच में इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया.
यही नहीं लंबे समय बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार भी ऑकलैंड टी20 से बाहर कर दिए गए. टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. आइए आपको बताते हैं कि आखिर टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला क्यों लिया?
वैभव-भुवी क्यों बाहर किए गए?
को बाहर करने की वजह प्रदर्शन से जुड़ी नहीं है. उन्हें इशान किशन के फिट होने की वजह से बाहर किया गया है. पिछले दो मैचों में ईशान किशन ग्रोइन इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे लेकिन अब ये खिलाड़ी फिट हो गया है इसलिए वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा. दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार को बाहर करने की बड़ी वजह उन्हें आराम देना है. भुवी लगातार 3 मैच खेले और पिछले दो मैचों में मयंक यादव को आराम दिया गया. यही वजह है कि भुवी की जगह ऑकलैंड में मयंक खेले.
बता दें भारतीय टीम ने पहले ही टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. क्राइस्टचर्च में दो और वेलिंगटन में एक वनडे जीतते ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब भारत ऑकलैंड में भी मैच जीतना चाहेगा. इस मैच में वैसे टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है. ऑकलैंड में भारत ने तीन टी20 खेले और तीनों में उसे जीत मिली है.
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
फिन एलेन, टिम साइफर्ट, डैरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नैथन स्मिथ, एडम मिल्न, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.