IND vs NZ: न्यूजीलैंड को बदलनी पड़ी टीम, सीरीज से पहले ही 2 खिलाड़ी चोटिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. इस सीरीज से पहले एक तरफ टीम इंडिया अपने कुछ खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है तो वहीं मेजबान न्यूजीलैंड को भी झटका लग गया है.

वो ही एक साथ 2 खिलाड़ियों की चोट के कारण. इसके चलते न्यूजीलैंड को स्क्वॉड में बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और तेज गेंदबाज जैकरी फोक्स इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को इन दोनों खिलाड़ियों के सीरीज से बाहर होने का ऐलान किया. दोनों को ही अलग-अलग वक्त पर चोट लगी और फिलहाल वो सीरीज के लिए वक्त पर ठीक होने की स्थिति में नहीं हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन को यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. वहीं फोक्स न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट के दौरान कूल्हे में चोट लग गई थी.

 

 

हालांकि न्यूजीलैंड को उम्मीद है कि चैपमैन वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होने जा रही है. मगर फोक्स को लेकर फिलहाल किसी भी टाइमलाइन का ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में उनकी वापसी के लिए लंबा वक्त करना पड़ सकता है.

Leave a Comment