IND vs NZ: 4 विकेट लेते ही अर्शदीप ने किया खास डांस… क्या है इसका मतलब?

Arshdeep Singh Viral Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से मेजबान टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया ने चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरकर शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम महज 185 रन पर सिमट गई। इस परफॉर्मेंस के सबसे बड़े हीरो रहे अर्शदीप सिंह, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से चार विकेट झटके। हालांकि, अर्शदीप की चर्चा सिर्फ उनके विकेटों की वजह से नहीं हुई। उनका एक खास सेलिब्रेशन भी मैच के बाद सुर्खियों में छा गया।

विकेट लेने के बाद वायरल हुआ अर्शदीप का डांस

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में  भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी गेंदबाज के तौर पर उतरे। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। पावरप्ले में ही दो विकेट लेकर अर्शदीप ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद बीच के ओवरों में भी उन्होंने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और न्यूजीलैंड की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।

क्या है अर्शदीप का खास सेलिब्रेशन

अर्शदीप का खास सेलिब्रेशन न्यूजीलैंड की पारी के 32वें ओवर में देखने को मिला। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने काइल जैमीसन को शॉट खेलने के लिए मजबूर किया। जैमीसन ने गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, जहां विराट कोहली ने कैच लपक लिया। विकेट मिलते ही भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाने लगे। इसी दौरान अर्शदीप ने दोनों हाथों से एक खास अंदाज में डांस किया। उनका यह अनोखा सेलिब्रेशन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

 

 

 

समरीन कौर के लिए था अर्शदीप का सेलिब्रेशन

पहली पारी के बाद कमेंटेटर ने अर्शदीप से उनके इस खास डांस के पीछे की कहानी पूछी। इस पर भारतीय तेज गेंदबाज ने बताया कि उनका यह सेलिब्रेशन अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के लिए था। समरीन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री हैं और यह मुकाबला देखने के लिए ईडन पार्क स्टेडियम में मौजूद थीं। अर्शदीप ने बताया कि जब भी वे दोनों साथ होते हैं और उनमें से कोई उदास होता है, तो इसी तरह डांस करके एक-दूसरे का मूड ठीक करने की कोशिश करते हैं। यानी, यह डांस उनके लिए सिर्फ जश्न मनाने का तरीका नहीं, बल्कि एक खास पर्सनल याद से भी जुड़ा हुआ है।

Leave a Comment