IND A vs AUS A: दूसरा मैच ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज; शम्स मुलानी-कुशाग्र नंबर 1, इस टेस्ट सीरीज के टॉप-5 बैटर-बॉलर

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ और भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लिया। दूसरे टेस्ट मैच को भारत ने दूसरी पारी में तुषार देशपांडे (52 रन) और यश राठौड़ (80 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर ड्रॉ करा लिया।

एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि भारत शायद इस मैच को गंवा दे, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को ड्रॉ करा लिया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच रहा ड्रॉ

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 358 रन बनाए थे और इसके जवाब में भारत की टीम पहली पारी में 167 रन पर आउट हो गई और मेहमान टीम को 191 रन की बड़ी बढ़त मिल गई। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 173 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी और 364 रन की बढ़त बनाई व भारत को जीत के लिए 364 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में भारत ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 310 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है और इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कुमार कुशाग्र पहले नंबर पर रहे जिन्होंने 2 मैचों में 170 रन बनाए जबकि टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल 2 मैचों में 119 रन बनाकर चौथे जबकि साई सुदर्शन 5वें स्थान पर रहे जिन्होंने 2 मैचों में 116 रन बनाए। इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शम्स मुलानी और टोड मर्फी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे जिन्होंने 2-2 मैचों में 10-10 विकेट लिए। शम्स मुलानी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए टेस्ट सीरीज के टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
कुमार कुशाग्र 2 4 170 56.67 51.2 17 2
जेसन संघा 2 4 162 54 72 19 4
सैम हार्पर 1 1 128 128 57.4 7 3
देवदत्त पडिक्कल 2 4 119 29.75 56.13 15 0
साई सुदर्शन 2 4 116 29 48.33 8 0
गेंदबाज मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
टोड मर्फी 2 93.3 561 10 20.6 206 1 0
शम्स मुलानी 2 81.1 487 10 24.3 243 1 0
लियाम स्कॉट 2 47 282 9 11.78 106 0 1
कोरी रोचिचिओली 2 75 450 8 27.5 220 1 0
तनुष कोटियान 2 63.3 381 7 35.86 251 0 0
अंशुल कंबोज 2 39.3 237 6 12.67 76 0 0

इशान ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, युवराज भी लिस्ट में; T20I में नंबर 5 या उससे नीचे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 भारतीय

इशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेलकर मनीष पांडे का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Leave a Comment