ICC action against Haris Rauf: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर इतने पैसों का लगा जुर्माना, जानें क्यों?

Haris Rauf Fined: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ ICC ने एक्शन लिया है. पाकिस्तानी पेसर के खिलाफ कार्रवाई मैच के दौरान की गलती को लेकर किया गया है. ICC ने हारिस रऊफ को लाहौर में खेले वनडे के दौरान लेवल 1 को दोषी पाया, जिसके बाद ना सिर्फ उन्हें जमकर फटकार लगाई गई बल्कि उन पर जुर्माना भी लगाया गया.

हारिस रऊफ पर एक्शन उनकी जिस गलती को लेकर किया गया, वो इंग्लैंड के खिलाफ 25 अक्टूबर को खेले मैच से जुड़ी घटना है.

हारिस रऊफ का कितना कटा पैसा?

हारिस रऊफ पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा है. ICC ने रऊफ को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.2 को तोड़ने का दोषी पाया है. मैच फीस से 20 प्रतिशत काटने के अलावा ICC ने रऊफ को 1 डिमेरिट अंक भी दिए हैं. ये बीते 24 महीनों में उनकी तीसरी गलती रही, जिसके बाद अब उनके 5 डिमेरिट अंक हो गए हैं.

Leave a Comment