नई दिल्ली: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्हें उसके बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुन लिया गया। ऐसे में भुवी टीम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।
उनकी जगह टीम में दिल्ली के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया गया है। 34 साल के कुलवंत ने पिछले सीजन एमपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेला था। आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं।
क्रुणाल पंड्या को मिली कप्तानी
हांगकांग सिक्सेस में भुवनेश्वर कुमार की जगह की कप्तानी करेंगे। क्रुणाल के पास कप्तानी का काफी अनुभव है। वह घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की कमान संभालते हैं। भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्होंने 2022 में अपना आखिरी मैच खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह की इंजरी की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ आखइरी टी20 के लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है।
30 अक्टूबर से टूर्नामेंट शुरू
का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। हांगकांग सिक्सेस अपने तरह का एक अलग ही फॉर्मेट है। एक टीम में 6 खिलाड़ी हो सकते हैं और मैच 5-5 ओवर का खेला जाता है। विकेटकीपर को छोड़कर सभी खिलाड़ी 1-1 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं।
भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है। पंजाब किंग्स के शशांक सिंह, गुजरात टाइटंस के राहुल तेवतिया, दिल्ली कैपिटल्स के नीतीश राणा के साथ ही राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन हैं। पाकिस्तान हांगकांग सिक्सेस का डिफेंडिंग चैंपियन है। भारतीय टीम पिछली बार रॉबिन उथप्पा की कप्तानी में उतरी थी। पाकिस्तान को हराने के बाद उसे कुवैत से हार मिली और नॉकआउट में जगह नहीं बना पाई।