Harmanpreet Kaur Fatima Sana Handshake: इंडिया-पाकिस्तान मैच में हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच फिर नहीं हुआ हैंडशेक

Harmanpreet Kaur Fatima Sana Handshake: दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले से पहले एक बार फिर दोनों टीमों की कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. 5 सितंबर को मैच से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान  और पाकिस्तान की कप्तान आमने-सामने थीं, लेकिन दोनों ने हाथ नहीं मिलाया.

टॉस के दौरान हरमनप्रीत-फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ

टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचीं. टॉस हुई, लेकिन हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों में पिछले एक साल से यह स्थिति देखने को मिल रही है.

 

 

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ा। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव का असर क्रिकेट मुकाबलों में भी दिखाई दिया है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं हुआ था हैंडशेक

हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना इससे पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी आमने-सामने आई थीं. उस मुकाबले के टॉस के समय भी दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था. भारत-पाकिस्तान के पुरुष और महिला क्रिकेट मुकाबलों में पिछले एक साल के दौरान हैंडशेक नहीं होने की घटनाएं लगातार चर्चा में रही हैं.

 

 

क्या हैंडशेक नहीं करने पर ICC कर सकता है कार्रवाई?

ICC के नियमों में खिलाड़ियों के लिए हैंडशेक करना अनिवार्य नहीं है.हालांकि, खिलाड़ियों और टीमों से खेल की भावना बनाए रखने की उम्मीद की जाती है. कार्रवाई तभी हो सकती है जब किसी खिलाड़ी या टीम का आचरण खेल की भावना के अनुरूप न हो. फिलहाल भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले में सिर्फ हैंडशेक नहीं होने को नियमों का उल्लंघन नहीं माना जा सकता.

Leave a Comment