EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने बनाया रनों का पहाड़, ईशान किशन ने ठोका शतक

duleep trophy final EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ने शतक लगाया। उन्होंने अपनी शानदार पारी की बदौलत टीम का स्कोर 400 के करीब पहुंचा दिया है।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

उनका यह फैसला बल्लेबाजों ने सही साबित किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेलते हुए शतक ठोका। वह 111 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने शतकीय पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया।

 

 

ईस्ट जोन की तरफ से ओपनर्स अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने अपनी टीम के लिए तेजी से रन बनाते हुए 89 गेंदों पर 100 रन स्कोर में जोड़े। इसमें अभिमन्यु ने 52 रन का सहयोग दिया जबकि वैभव ने 44 रन बनाए।

इसके बाद ईशान किशन और शिखर मोहन के बीच भी 94 रन की पार्टनशिप बनी। दोनों ने 129 गेंदों पर 94 रन टीम के स्कोर में एड किए। मोहन के आउट होने के बाद कप्तान ईशान ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने 162 गेंदों में 144 रन की शानदार साझेदारी की। इसमें 79 रन का सहयोग ईशान का रहा, जबकि कुशाग्र ने 63 रन का योगदान दिया।

Leave a Comment