Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन से ठीक पहले क्रिकेट जगत में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर क्रिकेट फैन की धड़कनें बढ़ा दी हैं. पांच बार मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने रोहित से कप्तानी की जिम्मेदारी दोबारा लेने का विशेष अनुरोध किया है, जिस पर ‘हिटमैन’ ने सहमति भी जता दी है. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि रोहित खुद भविष्य को देखते हुए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तान बनते देखना चाहते थे, लेकिन न्यूजीलैंड उड़ान भरने से पहले मैनेजमेंट के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद आखिरकार हिटमैन कप्तान बनने के लिए राजी हो गए. अब अगर रोहित एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में मैदान पर उतरते हैं, तो फ्रेंचाइजी के अंदर बाहर बहुत कुछ बदलने वाला है. आइए आसान शब्दों में ‘प्वाइंट टू प्वाइंट’ समझते हैं कि रोहित की इस कप्तानी वापसी से मुंबई इंडियंस का पूरा गणित कैसे बदल जाएगा.
बदलेगा ड्रेसिंग रूम का माहौल
पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के खेमे से जिस तरह की खबरें आ रही थीं, उसने साफ कर दिया था कि टीम के अंदर माहौल ठीक नहीं था. हार्दिक के कप्तान बनने के बाद से ही एमआई का ड्रेसिंग रूम दो गुटों में बंट गया था, जिसका सीधा असर मैदान पर टीम के प्रदर्शन खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज पर दिख रहा था. रोहित शर्मा के दोबारा कप्तान बनने से टीम में वह पुराना पारिवारिक माहौल भाईचारा वापस लौटेगा. रोहित को टीम का हर खिलाड़ी चाहे वह जूनियर हो या सीनियर अपना बड़ा भाई गुरु मानता है. उनके हाथ में कमान आते ही ड्रेसिंग रूम का तनाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा खिलाड़ी एक बार फिर बिना किसी दबाव के खुलकर अपना खेल दिखा सकेंगे.
MI फैंस के बीच की कड़वाहट होगी खत्म
मुंबई इंडियंस के फैंस फ्रेंचाइजी के कुछ फैसलों से बेहद नाराज थे. वानखेड़े स्टेडियम में टीम को अपने ही फैंस की हूटिंग का सामना करना पड़ा था, जिससे फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू साख को भी ठेस पहुंची थी. रोहित शर्मा के दोबारा कप्तान बनने का फैसला फैंस के जख्मों पर मरहम की तरह काम करेगा. ‘हिटमैन’ की वापसी से मुंबई इंडियंस की खोई हुई फैन फॉलोइंग उनका पुराना क्रेज पूरी ताकत से वापस आएगा. सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘पलटन’ एकजुट दिखाई देगी मैदान पर फैंस का जो सपोर्ट मुंबई को हमेशा से मिलता रहा है, वह फिर से देखने को मिलेगा.
ऑक्शन में दिखेगी ‘रोहित-पोलार्ड’ की पुरानी मास्टरमाइंड जोड़ी
मुंबई इंडियंस ने अपना पूरा सपोर्ट स्टाफ बदल दिया है. हाल ही में एमआई ने माहेला जयवर्धने की जगह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किया था. अब अगर रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापसी करते हैं, तो ऑक्शन की पूरी रणनीति बदल जाएगी. रोहित शर्मा कायरन पोलार्ड ने सालों तक एक साथ मैदान पर मुंबई को जीत दिलाई है. इन दोनों का तालमेल कमाल का है. ऑक्शन में दोनों मास्टरमाइंड मिलकर मुंबई इंडियंस के लिए एक ऐसी खतरनाक कोर टीम तैयार करेंगे, जो आने वाले 3-4 सालों तक आईपीएल पर राज कर सके.
युवा खिलाड़ियों तिलक वर्मा का भविष्य चमकेगा
रोहित शर्मा की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि वे हमेशा युवाओं को बैक करते हैं उन्हें मैच विनर बनाते हैं. हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह खुद तिलक वर्मा इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं. इस बार भी रोहित खुद तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपना चाहते थे. इसका मतलब साफ है कि रोहित की नजरों में तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस का भविष्य हैं. अगर रोहित कप्तान बनते हैं, तो वे तिलक वर्मा को अपनी छत्रछाया में अगले 1-2 साल तक लीडरशिप के गुर सिखाएंगे, ताकि जब रोहित कप्तानी छोड़ें, तो तिलक कप्तान के रूप में टीम की बागडोर संभालने के लिए तैयार रहें. इसके अलावा टीम के नए ‘डेवलपमेंट बॉलिंग कोच’ धवल कुलकर्णी के साथ मिलकर रोहित घरेलू क्रिकेट के नए युवा गेंदबाजों को निखारने का काम करेंगे.
नए कोचिंग स्टाफ के साथ जुगलबंदी मजबूत फील्डिंग
मुंबई इंडियंस ने इस बार सपोर्ट स्टाफ में काफी सोच-समझकर बदलाव किए हैं, जिसमें रोहित शर्मा के सुझावों को भी शामिल किया गया है. टीम ने रॉबिन उथप्पा को नया बैटिंग कोच, मिचेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच भारतीय टीम के स्टार कोच टी. दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया है. रोहित शर्मा इन सभी दिग्गजों के काम करने के तरीके से अच्छी तरह वाकिफ हैं. खासकर टी. दिलीप के आने से टीम इंडिया की तरह मुंबई इंडियंस की फील्डिंग का स्तर भी काफी ऊपर जाने वाला है. रोहित शर्मा एक कप्तान के तौर पर इन सभी कोचों के अनुभवों का मैदान पर सही इस्तेमाल करना जानते हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी कमियों को दूर करने में बड़ी मदद मिलेगी.
कप्तानी के दबाव से मुक्त होकर खेलेंगे अन्य सीनियर खिलाड़ी
रोहित शर्मा जैसे कप्तान के रहने से टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर से सारा दबाव हट जाएगा. अब जसप्रीत बुमराह सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बिना किसी टेंशन के सिर्फ अपनी गेंदबाजी बल्लेबाजी पर ध्यान दे पाएंगे. उन्हें पता है कि मैदान पर जब भी कोई मुश्किल आएगी, तो पीछे संभालने के लिए ‘हिटमैन’ खड़े रहेंगे. यह मानसिक राहत इन मैच-विनर्स को अपना 100% देने में मदद करेगी.
रोहित शर्मा का दोबारा कप्तान बनने से मुंबई इंडियंस का न सिर्फ ड्रेसिंग रूम का माहौल सुधरेगा, बल्कि नए कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर रोहित मुंबई इंडियंस को फिर से वही पुरानी ‘चैंपियन आर्मी’ बना देंगे. अब देखना होगा कि ऑक्शन में रोहित की क्या रणनीति रहती है वे मुंबई के सुनहरे भविष्य की नींव कैसे रखते हैं.