Duleep Trophy Final: चौके के साथ 200 रन, 270 गेंद, 26 चौके और 2 छक्के, कप्तान इशान किशन की शानदार बल्लेबाजी

चेन्नईः कप्तान इशान किशन कमाल की पारी खेल रहे हैं। 270 गेंद में 26 चौके और 2 छक्के की मदद से डबल शतक पूरा किया। पूर्व क्षेत्र ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन दक्षिण क्षेत्र के लचर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए पहली पारी में 5 विकेट पर 555 रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी।

कुमार कुशाग्र भी शानदार पारी खेली और 132 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए।

दलीप ट्रॉफी फ़ाइनल के दूसरे दिन त्रिपुरना विजय ने ईस्ट ज़ोन के कुमार कुशाग्रा को 101 रन पर आउट करके साउथ ज़ोन को एक बड़ी कामयाबी दिलाई है। अभी ईशान किशन, जिन्होंने अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं, के साथ अनुकूल रॉय क्रीज़ पर हैं। दूसरी ओर साउथ ज़ोन के गेंदबाज़ जल्दी-जल्दी विकेट लेकर ईस्ट ज़ोन की पारी को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व क्षेत्र के लिए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (44), अभिमन्यु ईश्वरन (72) और शिखर मोहन (85) ने भी उपयोगी योगदान दिया। मैच के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले किशन ने अपनी पारी में आक्रामकता और संयम का बेहतरीन नमूना पेश किया। उन्होंने मोहन के साथ भी चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

उन्होंने अपना 100वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे श्रेयस गोपाल की गेंद पर चौका जड़कर यह मुकाम हासिल किया। दूसरे छोर पर 21 वर्षीय मोहन ने अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता दिखाई। उनकी पारी की सबसे खास बात ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ने का उनका शानदार निर्णय रहा। पूरी पारी के दौरान गेंदबाज एक बार भी उन्हें चकमा नहीं दे पाए।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद करीब 10,000 दर्शकों के सामने आउट होने का यह तरीका बिहार के इस युवा खिलाड़ी को क्रीज पर अधिक धैर्य रखने का सबक देगा। इसके बाद कुशाग्र ने भी दृढ़ संकल्प के साथ बल्लेबाजी की। दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाज रनों की बौछार के आगे बेबस नजर आए।

Leave a Comment