CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग के 2026 के सीजन के 22वें मुकाबले में शिमरोन हेटमायर के बल्ले से बवंडर देखने को मिला। उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के किसी भी गेंदबाज पर रहम नहीं खाया।
उन्होंने इस टी20 लीग के इतिहास के सबसे तेज शतक भी जड़ दिया, क्योंकि उनसे कम गेंदों में किसी अन्य गेंदबाज ने सीपीएल में सेंचुरी नहीं जड़ी। हां, ये बात जरूर है कि उनसे पहले उनके बराबर गेंदों में शतक जरूर इस लीग में लगा है। इस पारी में शिमरोन हेटमायर ने चौके और छक्कों की बारिश कर डाली।
गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए शिमरोन हेटमायर ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। बारिश के कारण यह मैच बाद में 16-16 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में 5 विकेट खोकर 185 रन गयान की टीम ने बनाए, जिसमें से 111 रन अकेले शिमरोन हेटमायर के बल्ले से आए। उन्होंने 43 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों की मदद से इतनी विशाल पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 40 गेंदों में शतक पूरा किया, जो इस लीग के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। उनके अलावा इस पारी में उनकी टीम की तरफ से कोई 30 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका था।
इन खिलाड़ियों ने भी 40-40 गेंदों में जड़ा है शतक
कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज हो गया है। शिमरोन हेटमायर से पहले आंद्रे रसेल और टिम साइफर्ट ऐसा कर चुके हैं। रसेल ने साल 2018 में 40 गेंदों में शतक जड़ा था, जबकि पिछले साल साइफर्ट ने इतनी ही गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचाई थी। 40 से कम गेंदों में कोई भी खिलाड़ी इस लीग में शतक तक नहीं पहुंच सका है।
मैच की बात करें तो डकवर्थ लुईस मेथड के अनुसार 16 ओवर में 182 रनों का टारगेट था, लेकिन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम 172 रन ही 7 विकेट खोकर 16 ओवर में बना सकी और मुकाबला 9 रनों के अंतर से हार गई। इस मैच में हीरो शिमरोन हेटमायर ही थे, जिन्होंने शतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। गयाना अमेजन वॉरियर्स की यह सीजन लगातार चौथी जीत है और टीम 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है। पहले स्थान पर इस सीजन एंटीगा एंड बारबाडोस फालकन्स है।