एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए कुश्ती के इवेंट्स का अंत एक सिल्वर मेडल के साथ हुआ. महिला कुश्ती में भारत के लिए गोल्ड मेडल की एकमात्र उम्मीद अंतिम पंघाल अपने फाइनल में जापान की मोए कियूका के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
इस तरह अंतिम ने अपने सफर का अंत एक सिल्वर मेडल के साथ किया. अंतिम का एशियन गेम्स में ये लगातार दूसरा मेडल है. हालांकि इस बार उन्होंने अपने मेडल के रंग को जरूर बदला है.