India Schedule Today In Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में रविवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरेंगे।
भारतीय दल गुरुवार से ही गेम्स में हिस्सा ले रहा है और अब पदक की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा।
बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना और 2023 में जीता गया गोल्ड मेडल बरकरार रखना होगा। क्वार्टर-फाइनल में मेजबान जापान को आठ विकेट से हराने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।
इस जीत में बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरानी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके उलट, बांग्लादेश की टीम बिना कोई मैच खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई, क्योंकि चीन के खिलाफ उनका क्वार्टर-फाइनल मैच बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया था।
टेकबॉल में पदक के लिए उतरेंगे खिलाड़ी
टेकबॉल में और मोहम्मद अनस इमरान बेग मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। भारतीय जोड़ी का सामना वियतनाम की जिया न्गी ट्रिन्ह और होआंग मिन्ह टैन गुयेन से होगा।
दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं, जिसमें भारतीय जोड़ी को हार मिली थी। क्विंसी के पास महिला एकल में भी पदक जीतने का मौका है। वो जापान की युइना साकामोटो के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगी।
हॉकी में भारत का अभियान शुरू
रविवार से हॉकी में भी भारत का अभियान शुरू होगा। पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने-अपने पहले मुकाबले खेलेंगी। पूल ए में शामिल भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ करेगी।
वहीं, पूल बी में भारतीय महिला का पहला मुकाबला उज्बेकिस्तान से होगा। इस तरह रविवार को क्रिकेट, टेकबॉल, शूटिंग और हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक की दौड़ में आगे बढ़ने और मजबूत शुरुआत करने के मौके होंगे।
</asideclass=”underline>