Asia Cup Rising Stars: हॉन्ग कॉन्ग 66 रन पर ऑल आउट, अफगानिस्तान के 2 गेंदबाजों ने मिलकर झटके 7 विकेट

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अफगानिस्तान ए के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई. दोनों टीमों के बीच 23 नवंबर के इस मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग ने पहले बल्लेबाजी की.

मुकाबला 50 ओवर का था मगर हॉन्ग कॉन्ग की टीम उसका आधा भी नहीं खेल सकी. पूरी टीम 22वें ओवर में ही फंसकर रह गई और 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

20 साल के 2 गेंदबाजों का कहर

अब सवाल है कि हॉन्ग कॉन्ग की टीम का ऐसा बुरा हाल हुआ कैसे? जाहिर सी बात है इसमें अफगानिस्तान ए की गेंदबाजी का बड़ा रोल रहा मगर उसके दो गेंदबाजों ने हॉन्ग कॉन्ग की नाक में कुछ ज्यादा ही दम कर दिया. 10 में से 7 विकेट अकेले सिर्फ उन दोनों गेंदबाजों ने लिए. बड़ी बात ये है कि अफगानिस्तान ए के ये दोनों गेंदबाज स्पिनर हैं और दोनों की उम्र भी सिर्फ 20 साल है. हम बात कर रहे हैं अल्लाह गजनफर और नासिर खान मरूफखिल की.

2 गेंदबाज, 63 गेंद, 18 रन, 7 विकेट

अब सवाल है कि 20 साल ये गजनफर और नासिर ने कैसे हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाजों की हवाइयां उड़ाई? दोनों ने ऐसा विकेट चटकाते हुए किया. अल्लाह गजनफर ने 4 ओवर में 14 रन देकर 7 विकेट लिए तो वहीं नासिर खान ने 3.3 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट झटके. इस तरह दोनों ने साथ मिलकर फेंके 63 गेंदें फेंकी जिसमें 18 रन खर्च किए और कुल 7 विकेट झटके. इनके अलावा 1 विकेट नवीद जादरान और 1 विकेट बशीर अहमद को मिला. वहीं एक बल्लेबाज रन आउट हुआ.

21,3 ओवर में 66 रन पर हॉन्ग कॉन्ग ऑल आउट

हॉन्ग कॉन्ग की बल्लेबाजी की बात करें तो उसके 4 बल्लेबाजों का तो खाता ही नहीं खुला. वहीं 4 बल्लेबाजों के लिए 10 रन तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया. हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान यासिम मुर्तजा 19 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा ओपनर अंशुमन रथ ने 15 रन बनाए. हॉन्ग कॉन्ग की टीम 66 रन बनाकर 21.3 ओवर में ऑल आउट हो गई.

Leave a Comment