गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं। वे 96 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 97 रनों की पारी खेली थी।
हालांकि, शतक से चूकने के बावजूद सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है।
सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। उन्होंने आंद्र रसेल को रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।सूर्यवंशी ने पहले राजस्थान की पारी को संभाला और उन्होंने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। ये उनके आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है। उनकी ये पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि गुजरात के गेंदबाजों ने राजस्थान पर दबाव बनाया हुआ था लेकिन वैभव ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने इस दौरान एक हजार रन पूरे कर लिए और इसी के साथ इतिहास रच दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
वैभव को इस मुकाबले से पहले आईपीएल करियर में एक हजार रन पूरा करने के लिए 68 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 68 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। सूर्यवंशी सबसे गेंदें खेलकर एक हजार रने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 402 गेंदों पर ये कारनामा किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज किया था। रसेल ने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था।