एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
श्रीलंका ए के गेंदबाजों ने खिताबी भिड़ंत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 216 रनों पर रोक दिया।
अब श्रीलंका ए को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीतने के लिए 217 रनों की जरूरत है। अगर पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी की बात करें तो पहले खेलते हुए टीम की शुरुआत खास नहीं थी और 13 रन के स्कोर पर ही माज सदाकत के रूप में टीम को पहला झटका लगा था। उसके बाद दूसरे ओपनर शमील हुसैन ने शाहजैब खान के साथ कुछ हद तक पारी को संभाला।
हुसैन और शाहजैब के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। शमील हुसैन ने 43 गेंद पर 40 रन बनाए और शाहजैब खान ने 91 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान अब्दुल समद ने भी 43 गेंद पर 33 रन बनाए लेकिन कोई दूसरे छोर से और टिक नहीं पाया। पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए दोनों टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में फाइनल तक अजेय रहीं और एक भी मैच नहीं हारीं।
23 रन में पाकिस्तान ए के गिरे 5 विकेट
पाकिस्तान ए का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 144 रन था। देखते ही देखते अगले 23 रन में पाकिस्तानी टीम के 5 विकेट और गिर गए। 167 रन पर पाकिस्तान ने 8 विकेट गंवा दिए। श्रीलंका ए के लिए रविन्दु फर्नांडो, वानुजा साहन और गरुका संकेत ने अच्छी गेंदबाजी की। रविन्दु फर्नांडो और गरुका संकेत को 3-3 विकेट मिले। वहीं वानुजा साहन 2 और निपुण धनंजय ने 1 विकेट झटका।
पाकिस्तान ए के लिए अंत में रोहेल नजीर ने अच्छी बल्लेबाजी की और 43 गेंद पर 37 रन बनाते हुए स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। सुफियान मोकीम ने भी उनका साथ दिया और नाबाद रहते हुए 16 गेंद पर 16 रन बनाए। पाकिस्तान ए की टीम ऑलआउट नहीं हुई लेकिन 50 ओवर में उसने 9 विकेट पर 216 रन बनाए।
फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान ए: शमील हुसैन, माज़ सदाकत, शाहजैब खान, हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकीम, अली रजा
श्रीलंका ए: लसिथ क्रोसपूले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, रविन्दु फर्नांडोवानुजा साहन, विजयकांत व्यासकांत, लाहिरु समरकून, गरुका संकेत
ILT20 2026 Points Table: दुबई कैपिटल्स-गल्फ जायंट्स मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
इंटरनेशनल लीग टी20 में अंक तालिका की बात करे तो एमआई एमिरेट्स 6 अंक अंकों के साथ शीर्ष पर है। दुबई कैपिटल्स तीसरे नंबर पर है। निकोल्स पूरन के पास ऑरेंज कैप है। नूर अहमद के पास पर्पल कैप है।