ऋषभ पंत बने नंबर 1, टूटा बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड, यशस्वी से आगे गिल; WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

न्यूजीलैेंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी बल्ला नहीं चला और वो 39 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। पंत ने अपनी इस पारी के दौरान एक छक्का और एक चौका भी लगाया और इस एक छक्के के दम पर वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया।

पंत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टोक्स छूटे पीछे

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक छक्का लगाया और इसके बाद वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपयनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। पंत ने बेन स्टोक्स के पीछे छोड़ दिया जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपयनशिप में में 64 मैचों में 88 छक्के लगाए थे। पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपयनशिप में अब तक 44 टेस्ट मैच में कुल 89 छक्के लगाए हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपयनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 40 मैचों में 56 छक्के लगाए थे जबकि शुभमन गिल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 44 टेस्ट मैचों में 48 छक्के लगाए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 32 टेस्ट मैचों में 45 छक्के लगाए हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के है और इसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
ऋषभ पंत 2019-2026 44* 76 4 3099 146 43.04 4151 74.65 7 18 2 331 89
बेन स्टोक्स 2019-2026 64 117 7 3857 176 35.06 6550 58.88 8 19 6 395 88
रोहित शर्मा 2019-2024 40 69 3 2716 212 41.15 4657 58.32 9 8 2 322 56
शुभमन गिल 2020-2026 44* 78 7 3032 269 42.70 4954 61.20 10 10 5 339 48
यशस्वी जायसवाल 2023-2026 32* 58 2 2673 214* 47.73 3991

Leave a Comment