बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पाकिस्तान ए, श्रीलंका से होगा सामना

Pakistan A vs Bangladesh A: पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स फाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 233 रन का लक्ष्य रखा था जिसे उसने 45.2 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की ओर से इनफॉर्म बल्लेबाज हसन नवाज ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली। नवाज के अलावा शाहजेब खान ने 50 और फरहान यूसुफ ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कप्तान अब्दुल समद ने 44 रन की पारी खेली।

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने शहादत हुसैन की शानदार शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन का स्कोर खड़ा किया। शहादत ने 118 गेंद में 103 रन की पारी खेली। शहादत के अलावा महीदुल इस्लाम ने 42 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। यही कारण है कि टीम 20-30 रन कम ही बना पाई। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मोकिम ने सर्वाधिक 3 जबकि अली रजा और और हसन नवाज ने 2-2 विकेट चटकाए।

फाइनल में पाकिस्तान से होगा मुकाबला

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनल मुकाबला रविवार, 29 नवंबर को दोहा में खेला जाएगा। फाइनल में श्रीलंका ए और पाकिस्तान ए की टीम आमने-सामने होगी। श्रीलंका ए ने पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

Leave a Comment