आसा ट्राइब-रेहान अहमद को मौका, ऑस्ट्रेलिया से आखिरी 2 T20I मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम में बदलाव

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए आसा ट्राइब और स्पिनर रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। 22 साल के ट्राइब, इंग्लैंड की टी20 टीम में चुने जाने वाले पहले ग्लैमॉर्गन खिलाड़ी बन गए हैं।

2005 में साइमन जोन्स के चुने जाने के बाद यह क्लब से इंग्लैंड की टीम में किसी खिलाड़ी का पहला चयन है।

रेहान अहमद पहले ही इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच इस साल जुलाई में भारत के खिलाफ खेला था। हाल ही में वह वेस्टइंडीज ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की ओर से खेलते नजर आए थे।हालांकि, ट्राइब पहले भी जर्सी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने जर्सी के लिए 5 वनडे और 26 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले ही महीने ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग’ में जर्सी का प्रतिनिधित्व किया था।

इंग्लैंड टी20 सीरीज में 2-1 से आगे

वनडे सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है, उसे इस दौरे पर चोटों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दौरे से पहले ही जोश टंग और जैकब बेथेल चोट के कारण बाहर हो गए थे, जबकि मेलबर्न में खेले गए पहले टी20 के दौरान हाथ में चोट लगने की वजह से विल जैक्स भी बाहर हो गए हैं। सीरीज के आखिरी टी20 में हैरी ब्रूक और जॉर्डन कॉक्स भी नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वे टेस्ट टीम से जुड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो रहे हैं। ट्राइब और रेहान उनकी जगह लेंगे। दोनों जल्द सिडनी में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

चौथे टी20 के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), हेनरी क्रोकॉम्ब, सैम करन, स्कॉट करी, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, थॉमस रेव (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), ल्यूक वुड, रेहान अहमद और आसा ट्राइब।

पांचवें टी20 के लिए इंग्लैंड की टीम

टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, सैम करन, स्कॉट करी, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, थॉमस रेव (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), ल्यूक वुड, रेहान अहमद और आसा ट्राइब।

वैभव सूर्यवंशी ने 35 महीने में तोड़ डाले 12 रिकॉर्ड

बिहार के समस्तीपुर में 27 मार्च 2011 को जन्में वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 महीने के क्रिकेट करियर में 12 बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं। सबसे कम उम्र में IPL शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक और पुरुष टी20 में सबसे युवा कप्तान बनने तक उनके नाम कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज हैं। जानें उनके रिकॉर्डतोड़ सफर की पूरी कहानी।

Leave a Comment