भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल किया इतना बड़ा मुकाम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. अक्टूबर 2003 में रैंकिंग शुरू होने के बाद यह टीम का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.

(Photo: X)

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम को रैंकिंग में बंपर फायदा हुआ है. 24 नवंबर को भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीन को 6-2 से हराते हुए टूर्नामेंट में अपने विजय अभियान को जारी रखा. (Photo: X)

FIH रैंकिंग में टीम का पिछला बेस्ट प्रदर्शन मई-जून 2022 में छठे स्थान पर आना था. तब उन्होंने FIH प्रो लीग में दमदार खेल दिखाया था. 2021 टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद टीम आठवें नंबर पर थी. वहीं, 2018 महिला हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद वे नौवें स्थान पर थी.

ताजा रैंकिंग में फिलहाल, नीदरलैंड्स पहले स्थान पर बरकरार है, उसके बाद अर्जेंटीना, बेल्जियम और स्पेन हैं. भारतीय टीम टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. (Photo: X)

चीन के खिलाफ मिली जीत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार चौथी जीत थी. टूर्नामेंट के इतिहास में चीन पर ये उनकी सबसे बड़ी जीत भी है. दीपिका इस मैच की स्टार रहीं, जिन्होंने पहले क्वार्टर में ही हैट्रिक जमाई. (Photo: X)

Leave a Comment