Vaibhav Sooryavanshi World Record: भारत के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से नया कीर्तिमान रच दिया. वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक (सिर्फ 28 गेंद) और सबसे तेज दोहरा शतक (महज 52 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ यह कारनामा किया. उन्होंने सिर्फ 53 गेंद पर 204 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के और 7 चौके आए. इसी के साथ वह लिस्ट-ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने डार्सी शॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने लिस्ट-ए की एक पारी में सबसे ज्यादा 23 छक्के लगाए थे. अब वैभव सूर्यवंशी ने 28 छक्के लगाकर डार्सी शॉर्ट को पीछे छोड़ दिया है.
लिस्ट-ए में एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स
- 28 छक्के- वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026
- 23 छक्के- डार्सी शॉर्ट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी, 2018
- 21 छक्के- बेवन जैकब्स, ऑकलैंड बनाम ओटागो, ऑकलैंड, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने खेली आतिशी पारी
वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर उतरे, तो भारतीय टीम के सामने 250 रनों का लक्ष्य था. उन्होंने शुरू में 2 डॉट बॉल खेला. इसके बाद लगातार 3 छक्के लगाए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने रुकने का नाम ही नहीं लिया. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके बाद महज 28 गेंद पर सेंचुरी पूरी की. फिर 52 गेंदों पर ही अपना दोहरा शतक पूरा किया. इसी के साथ उनके नाम लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक और सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
भारत ने 7 विकेट से जीता मैच
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक के दम पर भारत-ए की टीम ने आसानी से यूएई को 7 विकेट से हरा दिया. यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे. यूएई की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शतकीय पारी खेली थी. इसके दम पर यूएई ने भारत को 250 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की सिर्फ 14.2 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.