बाबर आजम के तूफान में उड़ा शारजाह वॉरियर्स, चौके-छक्कों की बारिश कर डेजर्ट वाइपर्स को दिलाई धमाकेदार जीत

Desert Vipers vs Sharjah Warriors: इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) के चौथे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का वो पुराना और आक्रामक अंदाज देखने को मिला, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।

बाबर की 86 रनों की तूफानी पारी की बदौलत डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 15 गेंद पहले ही 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार रात खेले गए इस मुकाबले में बाबर ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाकर विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिगाड़ दी।

पॉल वॉल्टर की मेहनत पर शादाब खान ने फेरा पानी

इससे पहले डेजर्ट वाइपर्स के कप्तान  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शारजाह वॉरियर्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक सकी और 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शारजाह की ओर से पॉल वॉल्टर अकेले मोर्चा संभालते नजर आए। उन्होंने महज 43 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेली।

उनके अलावा जेम्स विंस (23), टिम सिफर्ट (17), जॉर्ज लिंडे (14) और क्रेग ओवरटन (12) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। डेजर्ट वाइपर्स की गेंदबाजी के आगे शारजाह के बल्लेबाज बेबस दिखे। कप्तान शादाब खान ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके। उनका बखूबी साथ निभाते हुए के. तनवीर ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, टॉम कुर्रन को 2 और नसीम शाह को 1 सफलता मिली।

 

बाबर और जोए क्लार्क की साझेदारी ने छीन लिया मैच

दरअसल, 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेजर्ट वाइपर्स को फखर जमान और बाबर आजम ने तेज शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, फखर 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद  ने गियर बदला और शारजाह के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। बाबर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 86 रन ठोक दिए।

दूसरे छोर से विकेटकीपर बल्लेबाज जोए क्लार्क (27 गेंद, 35 रन) ने बाबर का बखूबी साथ दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी हुई, जिसने शारजाह वॉरियर्स की जीत की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। डेजर्ट वाइपर्स ने 17.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 167 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।

 बेकार गई एडम मिल्ने की कोशिश

आपको बता दें कि शारजाह वॉरियर्स के गेंदबाज बाबर के तूफान को रोकने में नाकाम रहे। टीम की तरफ से एडम मिल्ने सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा जुनैद सिद्दीकी और वकार सलामखेली के खाते में 1-1 विकेट आया। मैच का रुख पलटने वाली 86 रनों की बेहतरीन पारी के लिए बाबर आजम को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।

 

Leave a Comment