वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं चलता? ये है इकलौती वजह

ताबड़तोड़ छक्कों की बौछार करने के लिए जाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर पाकिस्तानी बॉलिंग यूनिट के सामने नाकाम साबित हुए. इमर्जिंग एशिया कप में रविवार को पाकिस्तान ए के खिलाफ खेले गए लीग मैच में वैभव सूर्यवंशी 13 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए.

वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इमरान रंधावा की फुल गेंद पर बड़ा स्ट्रोक खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई और अब्दुल समद ने बेहतरीन कैच लपक इस खिलाड़ी को पवेलियन लौटने पर मजबूत कर दिया. इस तरह एक बार फिर पाकिस्तानी बॉलिंग अटैक के सामने वैभव नहीं चले. सवाल ये है कि आखिर ऐसा होता क्यों है?

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ फेल क्यों होते हैं?

 के अंदर टैलेंट है, वो इस बात को कई बार साबित कर चुके हैं. ये खिलाड़ी खुलकर बल्लेबाजी करता है लेकिन जब सामने पाकिस्तान होता है तो ये खिलाड़ी अकसर दबाव में नजर आता है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अकसर मनोवैज्ञानिक दबाव खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन से रोकता है और ऐसा सूर्यवंशी के खेल में नजर आता है. सूर्यवंशी अकसर गेंद को काफी तेज हिट करने की कोशिश करते हैं जिससे उनकी बॉडी की शेप बिगड़ती है और गेंद वहां नहीं जाती जहां जानी चाहिए. पाकिस्तान ए के खिलाफ मैच में भी यही देखने को मिला. इस खिलाड़ी ने मोहम्मद इमरान रंधावा की फुल गेंद पर काफी तेज बल्ला घुमाया जिससे शॉट मिस-टाइम हो गया और मिड ऑफ पर ये खिलाड़ी आउट हो गया.

सूर्यवंशी को किन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने किया है आउट?

  • वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाजों की रणनीति अच्छी होती है. वो उन्हें खुलकर शॉट्स खेलने के लिए कोई रूम नहीं देते हैं.
  • U19 Asia Cup 2024 में उन्हें तेज गेंदबाज अली रजा ने आउट किया.
  • U19 Asia Cup 2025 में बाएं हाथ के पेसर मोहम्मद सैयाम सूर्यवंशी का विकेट ले गए.
  • U19 Asia Cup 2025 फाइनल में फिर सूर्यवंशी को तेज गेंदबाज अली रजा ने आउट किया.
  • Asia Cup Rising Stars 2025 में स्पिनर सूफियान मुकीम ने सूर्यवंशी को पवेलियन की राह दिखाई.
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 6 में बाएं हाथ के पेसर मोहम्मद सैयाम ने फिर सूर्यवंशी को आउट किया.
  • Asian Games Final सैम अय्यूब ने सूर्यवंशी का विकेट लिया.
  • इमर्जिंग एशिया कप में मोहम्मद इमरान रंधावा ने सूर्यवंशी को आउट किया.

पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ अलग-अलग स्तर और फॉर्मेट में कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 133 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का पाकिस्तान के खिलाफ बैटिंग एवरेज सिर्फ 19 का है. सूर्यवंशी इस आंकड़े से कई बेहतर खिलाड़ी हैं लेकिन पाकिस्तान की अच्छी रणनीति और इस टीम के खिलाफ खेलने का दबाव अकसर उनपर हावी नजर आता है. अब देखना ये है कि अगर टीम इंडिया इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पहुंची और वहां पाकिस्तान से मुकाबला हुआ तो फिर सूर्यवंशी कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Leave a Comment