EXPLAINER: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद क्या अभी भी WTC फाइनल में पहुंच सकता है भारत? यहां समझिए नया समीकरण

WTC Scenarios: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत भारत न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ.

इस ड्रॉ के कारण भारत न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों को नुकसान हुआ. जहां, न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, तो वहीं टीम इंडिया चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसके PCT पर असर पड़ा है. अब सवाल उठता है कि वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भी क्या टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगी? या फिर फाइनल में पहुंचने का सपना चूर-चूर हो जाएगा.

वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्रॉ होने से भारत को हुआ नुकसान

वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को भारी नुकसान हुआ है. टीम इंडिया इस ड्रॉ के बाद भी चौथे स्थान पर है, लेकिन भारतीय टीम के प्वाइंट प्रतिशत में भारी नुकसान हुआ है. इस समय टीम इंडिया 50.00% प्वाइंट प्रतिशत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. जबकि इस पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले इंडिया को पीसीटी 51.52% था, जो अब गिरकर 50.00% रह गया है. भारतीय टीम अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में 12 मैचों में 5 जीत, 4 हार 3 ड्रॉ के साथ 72 प्वाइंट्स लेकर चौथे नंबर पर हैं.

 

 

कैसे WTC फाइनल में पहुंच सकता है भारत?

अब सवाल उठता है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अभी भी पहुंच सकती है. तो इसका जवाब ये है कि हां… अभी भी भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तो पहुंच सकता है, लेकिन अब ये सफर आसान नहीं होने वाला है.

इस WTC सीजन में टीम इंडिया को कुल 6 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिनमें से एक न्यूजीलैंड पांच मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने हैं. भारत को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए अब अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतना जरूरी हो गया है.

शुभमन गिल ने भी WTC फाइनल में पहुंचने पर दिया बयान

 

 

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम के प्रदर्शन, खिलाड़ियों की ताकत कमजोरी सहित कई टॉपिक्स पर बात की. इसी दौरान उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. गिल ने कहा, “इस स्थिति से भी, अगर हम अगले छह टेस्ट मैचों में से 5 जीत जाते हैं, तो मुझे लगता है कि हम WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में होंगे.”

न्यूजीलैंड को भी हुआ नुकसान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में न्यूजीलैंड की टीम को भी वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ के बाद काफी नुकसान झेलना पड़े. कीवी टीम पहले अंक तालिका में दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर आ पहुंची है. न्यूजीलैंड ने इस संस्करण में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, एक मैच हारा है 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह 56 अंक 66.67 PCT के साथ न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है.

 

 

नंबर 1 पर साउथ अफ्रीका का कब्जा

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर साउथ अफ्रीका की टीम विराजमान है. साउथ अफ्रीका ने 8 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं, जबकि उसे सिर्फ 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका टीम ने डब्ल्यूटीसी 2025-2027 में अब तक एक भी ड्रॉ मैच नहीं खेला है. ऐसे में उसके 72 प्वाइंट्स हैं उसका जीत प्रतिशत 75.00 है.

वहीं, न्यूजीलैंड के नीचे खिसकने का फायदा ऑस्ट्रेलिया को हुआ है. कंगारू टीम अब तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें 9 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं. ऑस्ट्रेलिया का PTC 69.23 है 108 प्वॉइंट्स हैं.

WTC में भारत के बचे हुए 6 मैचों का शेड्यूल

टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में अब 6 मैच खेलने हैं. एक मैच तो न्यूजीलैंड के साथ 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. तो वहीं, बचे हुए 5 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू सरजमीं पर खेले जाएंगे.

मैच

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

दूसरा टेस्ट

27 नवंबर-1 दिसंबर 2026

भारत vs न्यूजीलैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

पहला टेस्ट

21-25 जनवरी 2027

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

नागपुर

दूसरा टेस्ट

29 जनवरी-2 फरवरी 2027

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

चेन्नई

तीसरा टेस्ट

11-15 फरवरी 2027

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

गुवाहाटी

चौथा टेस्ट

19-23 फरवरी 2027

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

रांची

पांचवां टेस्ट

27 फरवरी-3 मार्च 2027

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

अहमदाबाद

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 प्वाइंट्स टेबल

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

अंक

PCT (%)

1

दक्षिण अफ्रीका

8

6

2

0

72

75.00

2

ऑस्ट्रेलिया

13

9

4

0

108

69.23

3

न्यूजीलैंड

7

4

1

2

56

66.67

4

भारत

12

5

4

3

72

50.00

5

बांग्लादेश

9

3

4

2

44

40.74

6

इंग्लैंड

16

7

8

1

74

38.54

7

वेस्टइंडीज

14

3

8

3

46

27.38

8

श्रीलंका

8

1

3

4

13

13.54

9

पाकिस्तान

11

3

7

1

16

12.12

Leave a Comment