भारत और पाकिस्तान की टीम किसी भी स्तर पर खेल रही होती है तो क्रिकेट का रोमांच चरम पर होता है. ऐसा ही कुछ भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच में देखने को मिला है, खासकर हर्षित राणा और पाक बल्लेबाजों के बीच काफी कहा सुनी हो रही है.
पहले राणा ने पाक ओपनर शमीम हुसैन से पंगा लिया तो वहीं अब हर्षित ने मोहम्मद इमरान रंधावा के साथ बहस की, दोनों की बहस इतनी तेज थी कि अंपायर की बाच में आकर दोनों को शांत करना पड़ा.
दरअसल, 40वें ओवर की पांचवीं गेंद जो राणा ने फरहान यूसुफ को फेंकी थी, यह नो बॉली थी. हर्षित राणा की फुल लेंथ गेंद पर यूसुफ ने शानदार छक्का जड़कर पाक पर दबाव कम करने का काम किया. ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर यूसुफ ने कदम आगे बढ़ाया और गेंदबाज की गति का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग लेग के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दियाय लेकिन इसके बाद अलग ही ड्रामा देखने को मिला,
नॉन स्ट्राइक पर मोहम्मद इमरान रंधावा ने हर्षित राणा से कुछ कहा, जिसके जवाब में भारतीय तेज गेंदबाज से रहा नहीं गया और पाक बल्लेबाज से बहस करने लगे. दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल गरमाता देख अंपायर को बीच में आकर दोनों को अलग किया. हालांकि इसके अगले ही ओप में रंधावा 23 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर कैच आउट हो गए.